Sunday, April 17, 2011

मुंबई पुलिस सावधान …21-05-2011 को हो रही है आमद आज़ाद पुलिस की.

जैसा कि आज़ाद पुलिस का संघर्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ़, पुलिस विभाग में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ़ और तिरंगे के अपमान के खिलाफ़ जैसे मुद्दों पर चलती रही है. इसी क्रम में आज़ाद पुलिस ने दिसंबर २०१० में गाज़ियाबाद और मुंबई के सभी वरिष्ठ अधिकारियों आदि को सूचित कर दिया था कि गाज़ियाबाद के बाद अब मुंबई जा कर पुलिस विभाग में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ पुलिस वालों का सांकेतिक चालान काट कर अपने संघर्ष को जारी रखेगा. इस विषय में सभी पुलिस अधिकारियों सहित मंत्रालयों और राष्ट्रपति तक  को पहले ही सूचित किया जा चुका है… अपने पहले से तय योजना के तहत आज़ाद पुलिस मुंबई जाने को तैयार है. मुंबई पुलिस में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने जागरण अभियान को लेकर आज़ाद पुलिस”ब्रह्मपाल" 19 मई 2011 को मुंबई के लिए रवाना होगा. इस इंटरनेट पर मौजूद सभी देशभक्तों, सम्माज सेवियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ विचारधारा रखने वाले सभी खास और आम इंसान से आज़ाद पुलिस की इस मुहिम में उसका साथ देने का आह्वान किया जाता है.

Top-4.bmpTop.bmpTop-2.bmpTop-6.bmp